Magdalene

वह किताब जो मिटा दी गई — और वह औरत जिसे चुप कराया गया

यह लेख-श्रृंखला में दूसरा है। पहला लेख पढ़ें →


एक गलत नाम से शुरू होती है कहानी

ईसाई बाइबल में एक किताब है — “Gospel of John”

यह नाम सबको पता है। लेकिन जो नाम कम लोग जानते हैं — वह यह है कि यह किताब मारीया ने लिखी थी।

उस मारीया ने — जो मगध से आई थी। जो Iesous के साथ काश्मीर से जेरूसलम तक गई। जिसने अपनी आँखों से वह सब देखा जो बाकी कोई न देख सका।

वह लड़की जिसने दुनिया बदल दी — मगध की मारीया की कहानी

वह नाम जो इतिहास ने छुपा लिया

दुनिया उसे Magdalene के नाम से जानती है।

लेकिन यह नाम न गलील (Galilee) के किसी गाँव का है, न हिब्रू भाषा का। यह नाम है — मगधालेने — अर्थात, मगध की रहने वाली।

मगध। वही प्राचीन भारतीय साम्राज्य, जहाँ बुद्ध ने ज्ञान पाया था। जहाँ से मौर्य वंश ने पूरे उपमहाद्वीप को एक सूत्र में पिरोया था। वही भूमि, जहाँ एक छोटी-सी लड़की का जन्म हुआ — जिसका नाम था मारीया